Kannauj News: मां फूलमती मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, देवी पंडालों में गूंजे जयकारे
कन्नौज, अक्टूबर 11 -- Kannauj News: कन्नौज। शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को जिलेभर में मां दुर्गा की भक्ति का उल्लास दिखाई दिया। सुबह से ही मां फूलमती मंदिर सहित प्रमुख देवी मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने मां के चरणों में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। घरों में कलश स्थापना के साथ नौ दिवसीय पूजा-अर्चना शुरू हुई, वहीं शाम होते ही देवी पंडालों में भक्ति गीतों और जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। शहर के एसबीएस इंटर कॉलेज खेल मैदान में संमार्ग सेवा समिति की ओर से सजाए गए देवी पंडाल में नवरात्र के पहले दिन धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मकरंदनगर स्थित पकरियानाथ मंदिर से निकाली गई कलश यात्रा से हुई। ढोल-नगाड़ों और मां के जयकारों के बीच निकली यात्रा में म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.