Kannauj News: मां दुर्गा जागरण में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, रातभर गूंजे जयकारे
कन्नौज, अक्टूबर 25 -- Kannauj News: सिकंदरपुर, संवाददाता। नगर पंचायत सिकंदरपुर के लोहिया नगर स्थित ठाकुरजी महाराज स्थल परिसर में पहली बार विशाल मां दुर्गा जागरण का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए। भक्ति गीतों और जयकारों से पूरा परिसर रातभर भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा विधायक अर्चना पांडेय ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। नगर पंचायत अध्यक्ष ठाकुर हरिहर सिंह ने विधायक के साथ मां दुर्गा की आरती की। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रजनीकांत दुबे भी आरती में शामिल हुए। जागरण का आयोजन करने वाली भोले के दीवाने कमेटी के अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने विधायक अर्चना पांडेय का पटका पहनाकर स्वागत किया और उन्हें मां दुर्गा की प्रतिमा भेंटकर सम्मानित किया।जागरण यह भी पढ़ें- Balr...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.