Kannauj News: मां जाहरा देवी मेले में चढ़ने वाले अनाज की 21 अगस्त को होगी नीलामी
कन्नौज, अगस्त 18 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। थाना क्षेत्र के रोहली गांव स्थित मां जाहरा देवी मंदिर में भाद्रपद माह के प्रत्येक शनिवार को आयोजित होने वाले मेले में चढ़ावे के रूप में आने वाले अनाज की नीलामी 21 अगस्त को होगी। नीलामी तहसील प्रशासन की ओर से कराई जाएगी।तहसील प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार अनाज की नीलामी तहसील सभागार छिबरामऊ में दोपहर चार बजे से शुरू होगी। नीलामी में इच्छुक व्यक्ति नियमानुसार बोली लगाकर प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रशासन ने इच्छुक लोगों से निर्धारित समय पर तहसील सभागार पहुंचकर नीलामी प्रक्रिया में शामिल होने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.