Kannauj News: महिला से मारपीट व लूट का कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
कन्नौज, जुलाई 29 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। थाना सकरावा क्षेत्र के ग्राम भगौतीपुर में खेत विवाद को लेकर महिला से मारपीट, लूट व धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता सावित्री देवी पत्नी शिवसागर की तहरीर पर कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता सावित्री देवी के अनुसार उसने अपना खेत एक वर्ष के लिए गांव के ही राजू ठाकुर को बलकट पर 15 हजार रुपये में दिया था। तय अवधि पूरी होने के बाद जब उसने खेत वापस मांगा तो आरोपी ने कब्जा छोड़ने से इंकार कर दिया। आरोप है कि 21 जून को जब वह अपने पति के साथ खेत पर फसल बोने गई तो रास्ते में आरोपी मिला और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उनके बाल पकड़कर जमीन पर गिरा दिया और लात-घूंसों से मारपीट की। इस दौरान गले में पड़ी करीब एक तोले की चेन भी छीन ली। पीड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.