कन्नौज, अगस्त 22 -- Kannauj News: विशुनगढ़। थाना क्षेत्र के धीरपुर निवासी सुधीर कुमार ने थाने में दिए प्रार्थना पत्र में बताया था, कि गांव के संतोष उर्फ अर्पित और उसका भाई गौतम उसकी गैर मौजूदगी में घर आते थे। दोनों उसकी पत्नी को तरह-तरह के प्रलोभन देते थे। आरोप है कि 18 अगस्त की रात करीब 10 बजे उसने अपने और परिवार के खिलाफ साजिश करने का विरोध किया। इस पर दोनों गालीगलौज करने लगे आरोप है कि कुछ देर बाद दोनों लाठी डंडे और धारदार हथियार लेकर घर में घुस आए और सुधीर व उसके पिता मुन्नालाल पर हमला कर दिया। हमले में पिता-पुत्र घायल हो गए। शिकायत करने पर यह लोग जान से मारने की धमकी देकर चले गए। इंचार्ज थानाध्यक्ष हृदयराज उपाध्याय ने बताया कि संतोष उर्फ अर्पित को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...