कन्नौज, सितम्बर 8 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े झपटमारी की घटना से लोगों में दहशत फैल गई। दिल्ली जाने के लिए घर से निकली एक महिला का पर्स बाइक सवार बदमाश चलते ई-रिक्शा से झपटकर फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पीडि़ता के शोर मचाने पर राहगीरों ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन वह फरार होने में सफल रहे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाकर जांच शुरू कर दी। क्षेत्र के गांव बटेला निवासी आदर्श दिल्ली में रहकर नौकरी करता है। उसकी पत्नी पूजा मंगलवार को दिल्ली जाने के लिए घर से निकली थी। पूजा अपनी सास के साथ ई-रिक्शा में बैठकर पूर्वी बाईपास की ओर जा रही थी, जहां से उसे आगे का सफर तय करना था। बताया गया कि जब ई-रिक्शा सौरिख रोड स्थित रंपुरा भट्टा के पास पहुंचा,...