Kannauj News: महिलाओं पर अश्लील टिप्पणियां करने वाला गिरफ्तार
कन्नौज, अगस्त 5 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। कस्बा सौरिख क्षेत्र में महिलाओं और छात्राओं पर अश्लील टिप्पणियां करने वाले एक युवक को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उपनिरीक्षक सुबोध कुमार सहाय को मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली एक युवक ऋषिभूमि चौराहे के पास खड़ा होकर आने-जाने वाली लड़कियों और महिलाओं पर फब्तियां कस रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और निगरानी शुरू की। पुलिस ने देखा कि एक युवती के वहां से गुजरने पर आरोपी युवक ने अशोभनीय बातें करते हुए उसे अपने साथ चलने के लिए कहा। इससे युवती असहज होकर वहां से चली गई। घटना की पुष्टि होते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम इस्लाम पुत्र अलाउद्दीन, निवासी राजापुर बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.