Kannauj News: मशीन चलाने को कहने पर भिड़े ऑपरेटर, कर्मचारी चोटिल
कन्नौज, अक्टूबर 22 -- Kannauj News: कन्नौज। मानीमऊ स्थित कोल्ड स्टोरेज में मशीन चलाने को लेकर दो कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात ऑपरेटर ने दूसरे कर्मचारी के साथ मारपीट कर उसके बाएं हाथ की उंगली तोड़ दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर कोतवाली क्षेत्र के मधुपुर गांव निवासी अनुज पांडेय मानीमऊ स्थित कोल्ड स्टोरेज में मशीन रूम ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं। 18 अक्टूबर की रात उसकी ड्यूटी एक बजे से थी। वह करीब 12 बजे कोल्ड स्टोरेज पहुंच गया था। वहीं मलिक के कहने पर उसने ड्यूटी पर तैनात ऑपरेटर विजय मिश्रा निवासी गूजेपुर, थाना अरौल, कानपुर नगर को जगाकर मशीनें चलाने के लिए कहा। इस बात पर विजय मिश्रा विवाद करने लगा और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। मारपीट में अनुज के बाएं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.