Kannauj News: मवेशी से बचने में खौलते तेल की कढ़ाई में गिरा किसान
कन्नौज, अगस्त 17 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। बाजार जा रहे किसान पर सोमवार को बेसहारा मवेशी ने हमला करने का प्रयास किया। मवेशी से बचने के लिए किसान भागे तो उनका संतुलन बिगड़ गया और वह पास में समोसे की दुकान पर भट्ठी पर रखी खौलते तेल की कढ़ाई में जा गिरे। हादसे में उनके दोनों हाथ गंभीर रूप से झुलस गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने उन्हें बाहर निकाला और निजी अस्पताल में भर्ती कराया। नगर के मोहल्ला कटरा निवासी मेवाराम वर्मा सोमवार को किसी काम से बाजार जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक एक बेसहारा मवेशी उनके सामने आ गया और हमला करने के लिए दौड़ा। मवेशी से बचने के लिए मेवाराम पीछे की ओर भागने लगे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह पास में स्थित समोसे की दुकान की भट्ठी पर रखी खौलते तेल की कढ़ाई में जा गिरे। गर्म तेल की चपेट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.