कन्नौज, सितम्बर 29 -- Kannauj News: ठठिया संवाददाता। आय प्रमाण पत्र जारी करने को लेकर एक युवक और लेखपाल के बीच विवाद हो गया। युवक पर मनमुताबिक रिपोर्ट लगाने का दबाव बनाने और बात न मानने पर लेखपाल से गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। धमकी से भयभीत लेखपाल ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत हमीरपुर में तैनात लेखपाल अक्षय प्रताप ने मंगलवार को पुलिस को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि सोमवार शाम करीब 5:42 बजे गुन्दहा निवासी धर्मेंद्र पुत्र मान सिंह ने उनके मोबाइल फोन पर कॉल की। आरोप है कि धर्मेंद्र आय प्रमाण पत्र में अपनी इच्छा के मुताबिक रिपोर्ट लगाने का दबाव बना रहा था। लेखपाल के मुताबिक उन्होंने धर्मेंद...