Kannauj News: मध्यस्थता से सुलझे तीन पारिवारिक विवाद, टूटते रिश्तों को बचाने की पहल
कन्नौज, अक्टूबर 23 -- Kannauj News: कन्नौज। अदालती मुकदमों में उलझे तीन परिवारों के विवाद आपसी सहमति से सुलझा लिए गए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की मध्यस्थता से लंबे समय से लंबित तीन पारिवारिक वादों का निस्तारण हुआ। शुक्रवार को मध्यस्थता केंद्र में दोनों पक्षों की सहमति से समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के तहत संचालित मीडिएशन कैंपेन 3.0 के अंतर्गत यह पहल की गई। प्राधिकरण की सचिव पौमेला श्रीवास्तवा और मध्यस्थ अधिवक्ताओं ने मामलों के निस्तारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने दोनों पक्षों की समस्याएं सुनीं और आपसी मतभेद दूर कर सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए प्रेरित किया। मध्यस्थता के दौरान परिवारों के बीच की गलतफहमियों और आपसी कटुता को दूर करने का प्रयास किया गया। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.