कन्नौज, अक्टूबर 14 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को लेकर बुधवार, 14 अक्टूबर से बीएलओ और सुपरवाइजर का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। प्रशिक्षण 16 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें अधिकारियों ने बीएलओ और सुपरवाइजर को मतदाता सूची से संबंधित विभिन्न प्रपत्रों को भरने की जानकारी दी। एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान फॉर्म-6, फॉर्म-6ए, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 भरने की प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही मतदाता सूची को सही और अद्यतन रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि मतदाता सूची तैयार करने में पूरी सावधानी बरती जाए और पात्र मतदाताओं के नाम जोडऩे के साथ ही संशोधन संबंधी कार्य भी नियमानुसार पूरे किए जाएं। प्रशिक्षण में विशेष रूप से निर्देश दिया गया कि मतदाता सूची में किसी भी पात्र म...