कन्नौज, नवम्बर 7 -- Kannauj News: गुरसहायगंज, संवाददाता। नगर के मोहल्ला अशोक नगर में शनिवार देर रात एक मकान में घुसने का प्रयास कर रहे संदिग्ध युवक को मोहल्ले के लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उसके तीन साथी मौके से भागने में सफल रहे। घटना से मोहल्ले में हड़कंप मच गया। मोहल्ले के एक बंद पड़े विद्यालय में देर रात संदिग्ध युवक घुसा था। इसके बाद वह पड़ोस में रहने वाले मुनेश्वर दुबे के मकान की छत पर पहुंच गया। रात करीब 11 बजे मुनेश्वर की आंख खुली तो उन्हें छत पर आहट सुनाई दी। बाहर निकलकर देखा तो एक युवक नीचे मकान में उतरने का प्रयास कर रहा था। इस पर उन्होंने छड़ी लेकर युवक का मुकाबला किया और शोर मचा दिया। आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए और भाग रहे युवक को पकड़ लिया। लोगों के मुताबिक, उसके तीन साथी फरार हो गए। पुलिस पकड़े गए युवक स...