कन्नौज, अक्टूबर 15 -- Kannauj News: ठठिया संवाददाता। थाना क्षेत्र के छतरपुर मौजा जैनपुर गांव में मकान पर जबरन कब्जा करने के प्रयास और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित दिनेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दिनेश कुमार का आरोप है कि गांव में उनका पुश्तैनी मकान है, जिस पर करीब 30 वर्षों से उनका कब्जा चला आ रहा है। आरोप है कि फतेहपुर जनपद का रहने वाला एक व्यक्ति भी मकान पर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। विरोध करने पर आरोपी द्वारा जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़ित के मुताबिक मकान को लेकर गांव के ही लोगों से भी संबंधित मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद मकान पर कब्जे को लेकर दबाव बनाया जा रहा है। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में भय क...