कन्नौज, अगस्त 6 -- Kannauj News: कन्नौज । सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव पैदावाद में मकान का ताला तोड़ कर नगदी व जेवरात चोरी का मामले में पीड़ित ने न्यायालय में गुहार लगाई है। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पैदावाद गांव निवासी राधिका पत्नी राधेश्याम ने न्यायालय में गुहार लगाते हुये बताया कि विगत 17 मई की शाम वह वह अपने मकान में ताला लगा कर खेत में बेला तोड़ने गई थी। तभी गांव के ही ब्रजेश पुत्र मिश्रीलाल ने उसके घर का ताला तोड़ दिया और कमरे में रखा संदूक का ताला तोड़ कर सोने से बने एक जोड़ी कुण्डल, एक चैन व चांदी की कमर पेटी व एक जोड़ी पायल सहित 11 हजार की नगदी चोरी कर ली और माल लेकर चंपत हो गया। यह भी पढ़ें- Noida News: मकान का ताला तोड़कर नगदी और जेवर चोरी तभी राधेश्याम ने ब्रजेश को भागते हुये देख लिया। पीड़िता...