कन्नौज, जुलाई 29 -- Kannauj News: ​तिर्वा । गुरु पूर्णिमा के अषाढ़ी मेले में मां अन्नपूर्णा मंदिर दर्शन करने जा रहे एक ही परिवार व रिश्तेदारों से भरा ऑटो बेला-रसूलाबाद रोड पर हादसे का शिकार हो गया। सामने से आ रहे अनियंत्रित ऑटो की टक्कर से श्रद्धालुओं का ऑटो पलट गया, जबकि आरोपी चालक अपना खाली वाहन लेकर मौके से भाग निकला। हादसे में घायल सभी आठ लोगों को तुरंत राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 27 वर्षीय प्रिया दीक्षित ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को मर्च्युरी में रखवाकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। कानपुर देहात के इंदुरुख गांव (रुरा) निवासी मनीष दीक्षित अपने परिजनों व रिश्तेदारों के साथ किराए के ऑटो से तिर्वा स्थित मां अन्नपूर्णा देवी मंदिर जा रहे थे। यह भी पढ़ें- गंगा स्नान से लौट रहे श्रद्धालुओं का ऑटो प...