कन्नौज, जुलाई 14 -- Kannauj News: छिबरामऊ। कृषि उत्पादन मंडी समिति छिबरामऊ में करोड़ों रुपये के कथित गबन का मामला सामने आने के बाद विभागीय कार्रवाई तेज हो गई है। मंडी परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय, कानपुर के उप निदेशक की तहरीर पर तत्कालीन प्रभारी सचिव एवं मंडी निरीक्षक श्रवण सिंह परमार तथा तत्कालीन लेखा लिपिक ज्ञानेश कुमार के विरुद्ध सरकारी धन के गबन और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। मालूम हो कि 15 जून 2026 को प्राप्त शिकायत के आधार पर मंडी परिषद के आदेश पर क्षेत्रीय लेखाधिकारी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की गई। समिति ने अभिलेखों की जांच के साथ मौके पर सत्यापन किया। जांच के दौरान 1 अप्रैल 2025 से 30 जून 2026 तक के कैश बुक, बैंक स्टेटमेंट, कर्मचारियों की पासबुक और ...