कन्नौज, अगस्त 22 -- Kannauj News: कन्नौज l सदर तहसील क्षेत्र के लिक्खापुरवा गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 70 वर्षीय पातीराम की मौत हो गई। घटना 17 अगस्त की सुबह करीब 10:30 बजे की है। पातीराम भैंस चराने गए थे, तभी अचानक आकाशीय बिजली गिरने से उनकी जान चली गई। घटना के बाद राजस्व विभाग ने जांच और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कीं। शनिवार को प्रशासन ने मृतक की पत्नी रानी देवी को शासन के प्रावधानों के तहत चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। उपजिलाधिकारी सदर वैभव गुप्ता ने कहा कि आपदा प्रभावित परिवारों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...