कन्नौज, अक्टूबर 12 -- Kannauj News: कन्नौज। जिले में औद्योगिक गतिविधियों को गति देने और उद्यमियों की समस्याओं के समाधान को लेकर जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। सोमवार को कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और बैठक को महज औपचारिकता तक सीमित न रखा जाए। बैठक में औद्योगिक भूखंडों की रजिस्ट्री लंबित होने का मुद्दा उठने पर जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर रजिस्ट्री जल्द कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगली बैठक में संबंधित रजिस्ट्रारों को भी बुलाया जाए, ताकि लंबित प्रकरणों का प्रभावी समाधान हो सके। औद्...