कन्नौज, अक्टूबर 29 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के विशुनगढ़ रोड निवासी विपिन द्विवेदी एडवोकेट को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में सदस्य बनाया गया है। उनके मनोनयन पर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ गई। गत दिनों आगरा खंड स्नातक चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मानवेंद्रप्रताप सिंह गुरूजी को मिली शानदार सफलता पर विपिन द्विवेदी को यह सम्मान प्राप्त हुआ है। विपिन द्विवेदी उनके प्रतिनिधि के तौर पर जनपद में काम कर रहे थे। इस चुनाव में भी उन्होंने काफी मेहनत की थी। मालूम हो कि विपिन द्विवेदी एडवोकेट इससे पूर्व संगठन में जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो के जिलाध्यक्ष व कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के भाजयुमो क्षेत्रीय महामंत्री के साथ रेलवे परामर्शदात्री समिति रेल मंत्रालय के पदों पर कार्य कर चुके हैं। उनके प्रदेश कार्यसमिति ...