कन्नौज, अगस्त 28 -- Kannauj News: कन्नौज। भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास के प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार पूरे जिले में धूमधाम के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की आरती उतारकर उनके माथे पर रोली, अक्षत का टीका लगाकर विजय और लंबी आयु की कामना करते हुए उनके हाथों पर मुंह मीठा कराकर राखी बांधी। रक्षाबंधन के पर्व पर सुबह से घरों पर चहल-पहल दिखाई दी। सुबह बहनों ने पूजा घर में चौक बनाया और इसके बाद भाइयों की आरती उतारकर उनके माथे पर चंदन टीका लगाकर लंबी आयु की कामना करते हुए मुंह मीठा कराते हुए दाहिनी कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र व सुख-समृद्धि की कामना की। भाइयों ने उपहार देकर रक्षा का वचन दोहराया। उधर, इस बार श्रावण पूर्णिमा पर भद्रा का साया नहीं होने के कारण सुबह से ही बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधना शुरू कर दिया। बाजारों में...