कन्नौज, सितम्बर 10 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। सभी का मंगल हो कल्याण हो इन्हीं कामनाओं से नगर के श्रद्धालु महिलाओं ने भगवान श्री कृष्ण की छठी में भगवान को श्रद्धा से पूजन किया एवं भगवान श्री कृष्ण को काजल लगाकर सभी के सुख समृद्धि की कामना की। महिलाओं ने प्रार्थना की कि सभी गृहस्थ जीवन में पुत्र सुख प्राप्त करे क्योंकि पुत्र के बिना जीवन अधूरा सा रहता है। भगवान श्री कृष्ण की छठी के दिन नगर के शक्तिपीठ गमा देवी में भोज के कार्यक्रम के लिए तैयारी शुरू हो गई सायंकाल भगवान श्री कृष्ण के साथ सभी देवी देवताओं को भोग लगाकर कन्या भोज बाल भोज के साथ छठी के भंडारे का कार्यक्रम शुभारंभ हो गया। यह भी पढ़ें- Ara News: श्रीकृष्ण छठीहार महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब देर रात तक भंडारे के कार्यक्रम चला रहा। सनातन धर्म में परस्पर प्रेम सद्भाव बन...