कन्नौज, जुलाई 11 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र में धार्मिक आस्था के नाम पर लोगों से कथित रूप से चंदा वसूलने का मामला सामने आया है। लोगों का आरोप है कि कुछ युवक अलग-अलग मंदिरों और मां पूर्णागिरि में भंडारा कराने का हवाला देकर घर-घर और बाजार में घूमकर चंदा मांग रहे थे। जब लोगों को उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं, तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पिछले दो दिनों से पांच युवक क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर भंडारे के नाम पर सहयोग राशि मांग रहे थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक अलग-अलग मंदिरों का नाम लेकर लोगों की धार्मिक भावनाओं का लाभ उठाने का प्रयास कर रहे थे। कई लोगों ने उनसे पहचान और अधिकृत रसीद के बारे में जानकारी मांगी, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संदेह गहरा गया। शिकायत मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूछत...