कन्नौज, अक्टूबर 15 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित विवाह समारोह एक बार फिर छिबरामऊ ब्लॉक मुख्यालय से लगभग 17 किलोमीटर दूर आयोजित किया गया। कार्यक्रम स्थल दूर होने के कारण न केवल ब्लॉक कर्मचारियों को लंबा सफर तय करना पड़ा, बल्कि क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों से आने वाले नवविवाहित जोड़ों और उनके परिजनों को भी कई तरह की असुविधाओं का सामना करना पड़ा। इस बार समारोह में छिबरामऊ विकास खंड के 90 जोड़ों के अलावा नगरपालिका क्षेत्र के भी 25 जोड़ों का विवाह के लिए पंजीकरण कराया गया था, जिसमें ब्लॉक क्षेत्र के 81 और नगरपालिका से संबंधित 19 जोड़ों विवाद संपन्न कराया गया। यह भी पढ़ें- Chandauli News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 29 जोड़े लेंगे सात फेरे इसके बावजूद कार्यक्रम का आयोजन दूसरे ब्...