Kannauj News: ब्लाक गेट के बाहर अतिक्रमण हटाने को थमाए नोटिस
कन्नौज, नवम्बर 5 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। विकास खंड छिबरामऊ प्रशासन ने कार्यालय परिसर के बाहर किए गए अनाधिकृत अतिक्रमण को लेकर सख्त रुख अपनाया है। इस संबंध में सार्वजनिक सूचना जारी कर बाउंड्रीवाल के बाहर अवैध रूप से दुकानें लगाने और अन्य प्रकार के कब्जे करने वालों को 10 दिन के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं। विकास खंड परिसर के मुख्य गेट के बाहर अनधिकृत दुकानों और अतिक्रमण के कारण वाहनों की अवैध पार्किंग की गंभीर समस्या उत्पन्न हो रही है। इससे कार्यालय आने-जाने वाले कर्मचारियों और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है, साथ ही सडक़ दुर्घटनाओं की आशंका भी लगातार बनी रहती है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी संबंधित दुकानदार निर्धारित 10 दिनों की अवधि के भीतर स्वेच्छा से अपने अवैध निर्माण और कब्जे हटा लें। यदि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.