कन्नौज, अगस्त 25 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। श्रावण मास के अंतिम सोमवार रात शहर में धार्मिक उत्साह पर अपने चरम पर दिखाई दिया। शिव मंदिरों में सुबह से रात तक दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। शहर में महादेव सेना के तत्वाधान में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली बाबा गौरीशंकर की पारंपरिक पालकी यात्रा श्रद्धा, भक्ति और उल्सास के साथ निकाली गई। बैंडबाजे की स्वर लहरियों के बीच पालकी पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले बाबा गौरीशंकर ने अपनी प्रजा का हालचाल जाना। भव्य आयोजन में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे नगर में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। सोमवार की रात करीब आठ बजे के बाद यात्रा की शुरुआत शहर के सिद्धपीठ माता फूलमती देवी मंदिर से हुई। यात्रा चिरैयागंज, हरदेवगंज, कचहरी टोला, छोटा चौराहा, लाखन तिराहा, रामनरायण तिराहा होते हुए फर्श रो...