Kannauj News: बेसिक शिक्षा विभाग की जांच में एक सप्ताह और लगेगा
कन्नौज, अक्टूबर 7 -- Kannauj News: कन्नौज। बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़ी शिकायतों की जांच अभी पूरी नहीं हो सकी है। फाइलों और संबंधित अभिलेखों की पड़ताल में समय लगने के कारण समिति को रिपोर्ट तैयार करने में करीब एक सप्ताह और लग सकता है। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट डीएम के माध्यम से शासन को भेजी जाएगी। पूर्व सांसद सुब्रत पाठक की ओर से मुख्यमंत्री से की गई शिकायत के बाद मामले में जांच शुरू कराई गई थी। शिकायत में बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े शासकीय दस्तावेजों और फाइलों में हेराफेरी समेत कई आरोप लगाए गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने 30 सितंबर को जांच के निर्देश दिए थे। जांच के लिए सीडीओ राजेंद्र कुमार श्रीवास की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है। समिति में जिला विद्यालय निरीक्षक पप्पू सरोज और वरिष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.