कन्नौज, जुलाई 23 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। बेटी के ससुराल में घरेलू विवाद सुलझाने पहुंचे दंपती और उनके बेटे के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि बेटी के ससुराल वालों ने लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे मां-बेटे घायल हो गए। पुलिस ने चार नामजद आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली तिर्वा क्षेत्र के गांव महुआपुर निवासी सोमवती पत्नी प्रमोद कुमार ने थाना तालग्राम में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 15 जुलाई को वह अपने पति प्रमोद कुमार और पुत्र संगम के साथ बेटी शिवानी के ससुराल गांव तिसौली गई थीं। वहां घरेलू विवाद को लेकर बातचीत चल रही थी। आरोप है कि इसी दौरान बेटी के पति अनिल, ससुर रामशंकर, सास रेखा तथा देवर विजेंद्र ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोप...