कन्नौज, सितम्बर 12 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। कन्नौज ड्यूटी से बाइक से वापस लौट रहे होमगार्ड को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें एंबुलेंस से सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम भोजपुर निगोह निवासी जवाहरलाल यादव (55) पुत्र जसराम सिंह छिबरामऊ थाने में होमगार्ड के पद पर कार्यरत हैं। वर्तमान में उनकी ड्यूटी कन्नौज स्थित डीएम कार्यालय में लगी हुई है। शुक्रवार सुबह वह बाइक से ड्यूटी करने कन्नौज गए थे। शाम को ड्यूटी समाप्त कर वह बाइक से वापस घर लौट रहे थे। बताया गया कि निगोह से करीब एक किलोमीटर आगे पहुंचते ही पीछे से आए किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक मे...