कन्नौज, अगस्त 9 -- Kannauj News: कन्नौज। कानपुर-अलीगढ़ हाईवे पर रविवार सुबह मानीमऊ के निकट तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार जीजा-साले गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। कानपुर के शिवराजपुर थाना क्षेत्र के गांव मक्का पुरवा निवासी 21 वर्षीय शकील पुत्र अरचंद रविवार सुबह बाइक से अपने 20 वर्षीय साले अभिषेक पुत्र प्रताप निवासी नगरिया, थाना सौरिख के साथ उसके घर जा रहे थे। जैसे ही दोनों नेशनल हाईवे पर मानीमऊ के निकट पहुंचे, तभी पीछे से तेज गति में आ रही बेकाबू पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: बाइक सवार कांवरिया ने ट्रक में मारी ठो...