कन्नौज, जुलाई 6 -- Kannauj News: छिबरामऊ। नगर के पश्चिमी बाईपास पर रविवार शाम तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक ई-रिक्शा पलट गया, जिससे उस पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायल महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार मोहल्ला विशुनगढ़ रोड, बरगदिया के पास की रहने वाली सुधा देवी (48) पत्नी गुड्डू यादव अपनी बहन नीतू पत्नी डब्लू, निवासी आम नगला, के घर दोपहर में ई-रिक्शा से गई थीं। शाम करीब पांच बजे वापस लौटते समय पश्चिमी बाईपास स्थित कनक गेस्ट हाउस के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे सुधा देवी गंभीर...