कन्नौज, सितम्बर 7 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। तिर्वा मार्ग पर सोमवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जब स्कूल से घर लौट रहे एक छात्र को अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसकी साइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के कठिघरा गांव निवासी मयंक पुत्र संजेश कुमार जो सौरिख स्थित आरपी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में कक्षा 8 का छात्र है, सोमवार को छुट्टी के बाद साइकिल से अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह सौरिख-तिर्वा मार्ग पर अंकल ढाबा के पास पहुंचा, तभी नादेमऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि छात्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद दुकानदारों और राहगीरों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्कूल के प्र...