कन्नौज, अक्टूबर 19 -- Kannauj News: कन्नौज। जिले में संक्रामक बीमारियों का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। शहर से लेकर गांवों तक बुखार के मरीज सामने आ रहे हैं। डेंगू और मलेरिया के मामले भी लगातार मिल रहे हैं। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग के इंतजाम बीमारी की रफ्तार पर अंकुश लगाने में नाकाम नजर आ रहे हैं। विभागीय रिकॉर्ड में टीमें रोजाना प्रभावित क्षेत्रों में जाकर जांच और उपचार कर रही हैं, लेकिन नए इलाकों में बुखार फैलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, जिले में अब तक डेंगू के 120 और मलेरिया के 27 मरीज मिले हैं। वहीं, बुखार से मौतों को लेकर सरकारी रिकॉर्ड और जमीनी दावों के बीच अंतर दिखाई दे रहा है। बुखार फैलने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रभावित गांवों और क्षेत्रों में पहुंचकर मरीजों की जांच कर रही हैं। रैपिड किट ...