Kannauj News: बीमारी से युवा कारोबारी की मौत, व्यापारियों में शोक
कन्नौज, नवम्बर 18 -- Kannauj News: तिर्वा, संवाददाता। कस्बे के दुर्गानगर निवासी युवा कारोबारी पम्पम सिंह पुत्र शिवमंगल सिंह का बुधवार को दिल्ली के मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे और उनका उपचार मेदांता में कराया जा रहा था। कस्बे में टाइल्स और मशीनरी के प्रमुख व्यवसायियों में उनकी पहचान थी। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। युवा कारोबारी के निधन से व्यापारिक जगत में भी शोक की लहर दौड़ गई। उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता ने शोक संवेदन व्यक्त की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.