Kannauj News: बीमारी से परेशान वृद्ध ने फांसी लगाकर दी जान
कन्नौज, सितम्बर 29 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। बीमारी के चलते एक वृद्ध ने गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर डायल-112 पुलिस पहुंची। इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। कोतवाली की प्रेमपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम राजन नगला में मंगलवार दोपहर बीमारी से परेशान एक वृद्ध ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्राम पंचायत घिलोई के राजन नगला निवासी राम प्रसाद (85) काफी समय से बीमारी से परेशान बताए जा रहे थे। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे उन्होंने घर में गमछे के सहारे फांसी लगा ली। परिजनों ने जब उन्हें फंदे पर लटका देखा तो आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी। मृतक के बड़े बेटे प्रेमचंद ने डायल-112 पर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.