कन्नौज, सितम्बर 8 -- Kannauj News: तिर्वा, संवाददता। हसेरन विकास खण्ड के ग्राम राजपुर में बिना मान्यता के विद्यालय संचालित हो रहा है। खण्ड शिक्षा अधिकारी के नोटिस के बाद भी विद्यालय बंद नहीं हुआ है। हसेरन विकास खण्ड के कांकरकुई रोड पर बिना मान्यता के विद्यालय संचालित है। खण्ड शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ पाठक ने बिना मान्यता के चल रहे विद्यालय के संचालक मुनेन्द्र कुमार को विद्यालय बंद करने की नोटिस दी है, लेकिन इसके बावजूद भी संचालक ने विद्यालय बंद नहीं किया है। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि संचालक के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कराकर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...