कन्नौज, नवम्बर 5 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने निर्देश दिए कि बिना फिटनेस प्रमाणपत्र के स्कूली वाहन संचालित नहीं होने चाहिए। ई-रिक्शा से माल ढुलाई करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की जाए। अवैध पार्किंग और अतिक्रमण भी हटवाया जाए। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम ने कन्नौज-तिर्वा मार्ग की बदहाल स्थिति और जगह-जगह गड्ढे होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने तत्काल सड़क गड्ढामुक्त कराने और रोडवेज चालकों की नियमित काउंसलिंग कराने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...