कन्नौज, अक्टूबर 2 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। कमालपुर गांव में लाइन अनुरक्षण कार्य करने पहुंचे बिजली विभाग के कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपितों ने कर्मचारी के बाल और चोटी पकड़कर उसे जमीन पर घसीटा। इतना ही नहीं, जाते समय दोबारा पकड़कर चोटी काटने और जान से मारने की धमकी भी दी गई। मामले में बिजली विभाग ने ग्राम प्रधान व उसके पुत्र समेत अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र बहवलपुर के अवर अभियंता विकास ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि एक अक्तूबर की सुबह करीब 10:41 बजे कर्मचारी शिवांशु पुत्र सत्यमदीप नारायण कमालपुर गांव में लगे 100 केवीए ट्रांसफार्मर में तेल डालने पहुंचा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव का एक युवक दो-तीन साथियों के साथ मौके पर प...