कन्नौज, अगस्त 7 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या को लेकर भाकियू स्वतंत्र के पदाधिकारियों ने गुरुवार देर रात विद्युत केंद्र पहुंचकर जमकर हंगामा किया। जिलाध्यक्ष विनीत सिंह के नेतृत्व में पहुंचे किसान नेताओं ने विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर विभागीय कर्मचारियों के सामने नाराजगी जताई। इस दौरान विद्युत केंद्र पर मौजूद कर्मचारियों और किसान नेताओं के बीच कई बार तीखी नोकझोंक हुई और झड़प की स्थिति बन गई। अधिकारियों के आश्वासन के बाद मामला शांत हो सका। किसान नेताओं का आरोप था कि क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती के साथ लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। इससे किसानों के नलकूप प्रभावित हो रहे हैं और आम उपभोक्ताओं को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। जिलाध्यक्ष विनीत सिंह ने चेतावनी दी कि जल्द बिजली व्य...