कन्नौज, सितम्बर 26 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। मूसलाधार बारिश ने क्षेत्र में जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। खासकर रोज मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले गरीब और असहाय परिवारों के सामने भोजन का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। ऐसे कठिन हालातों में सकरावा थाना पुलिस ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए जरूरतमंदों के लिए राहत का हाथ बढ़ाया है। शनिवार को मूसलाधार बारिश के बीच थानाध्यक्ष भागमल सिंह अपनी टीम के साथ मुहद्दीनगर, रिहारी और फतेहपुर गांवों में पहुंचे और घर-घर जाकर राशन सामग्री वितरित की। पुलिसकर्मी खुद भीगते हुए अनीश, अवधेश, कुलदीप समेत कई जरूरतमंद परिवारों तक खाद्य सामग्री पहुंचाते नजर आए। राशन पाकर परिवारों के चेहरों पर राहत और उम्मीद साफ झलक उठी।

पुलिस की प्राथमिकता थानाध्यक्ष भागमल सिंह ने कहा कि लगातार बारिश...