Kannauj News: बारिश में ढही 33 केवी लाइन, 400 गांव अंधेरे में कैद
कन्नौज, सितम्बर 26 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच सौरिख क्षेत्र में बिजली व्यवस्था की पोल एक बार फिर खुलकर सामने आ गई। तेज आंधी और लगातार बरसात के दौरान 33 केवी लाइन अचानक धड़ाम से गिर पड़ी, जिससे 10 फीडरों से जुड़े करीब 400 गांव एक झटके में अंधेरे में डूब गए। करीब 24 घंटे से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। कस्बे में 12 घंटे से अधिक और देहात में 24 घंटे से ज्यादा समय से ब्लैकआउट की स्थिति बनी हुई है। बिजली जाते ही जल संकट ने विकराल रूप ले लिया। मोटर बंद, टंकियां सूख गईं और लोग बूंद-बूंद पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हो गए। महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। मोबाइल चार्ज न होने से संचार व्यवस्था भी चरमरा गई है, जिससे लोगों का संपर्क लगभग कट गया है。 यह भी पढ़ें- Chapra News: तीन दिनों स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.