कन्नौज, सितम्बर 27 -- Kannauj News: तिर्वा, संवाददाता। लगातार तीन दिनों से हुई भारी बारिश के चलते कन्नौज शहर स्थित पोस्टमार्टम हाउस में पानी भर गया है। परिसर में जलभराव होने से शवों को पोस्टमार्टम के लिए वहां तक ले जाने में परेशानी हो रही है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा के मोर्चरी हाउस में अस्थायी रूप से पोस्टमार्टम कराने की व्यवस्था की है। व्यवस्था का जायजा लेने के लिए सीएमओ डॉ. विकास चंद्रा ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर मोर्चरी हाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पुष्पेंद्र सिंह के साथ पोस्टमार्टम के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान आवश्यक संसाधनों और व्यवस्थाओं की जानकारी लेने के साथ कर्मचारियों को जरूरी सुधार के निर्देश दिए।सीएमओ यह भी पढ़ें- Kannauj News: मेडिकल कॉलेज में दो ...