कन्नौज, सितम्बर 29 -- Kannauj News: इंदरगढ़। थाना क्षेत्र के पूरा राय गांव में बारिश के बीच कच्चा मकान भरभराकर गिरने से सुशीला देवी का परिवार बेघर हो गया। हादसे के वक्त सुशीला ने पति और अपनी तीन छोटी बेटियों को किसी तरह घर से बाहर निकाल लिया, जिससे सभी की जान बच गई। मकान पहले से जर्जर था और बारिश में लगातार पानी टपक रहा था। अचानक दीवारें और छत गिरने से गृहस्थी का काफी सामान मलबे में दब गया। परिवार की दो बकरियां भी मलबे में फंस गईं, जिन्हें मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाल लिया गया। सुशीला और उनके पति मजदूरी कर तीनों बेटियों की पढ़ाई और परिवार का खर्च चलाते हैं। मकान गिरने के बाद उनके सामने अब रहने के साथ गृहस्थी बचाने का संकट खड़ा हो गया है। सुशीला का कहना है कि सरकारी आवास के लिए पहले भी गुहार लगा चुकी हैं, लेकिन पक्की छत नहीं मिल सकी। पीड़ि...