Kannauj News: बारिश ने खोली जल निकासी व्यवस्था की पोल, दो फीट पानी में घिरे परिवार
कन्नौज, अगस्त 5 -- Kannauj News: ठठिया संवाददाता। सोमवार रात से हो रही बारिश ने ठठिया कस्बे की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। नालों की सफाई और पानी निकासी के समुचित इंतजाम न होने से टिकौरियनपुर्वा मोहल्ले में भारी जलभराव हो गया। हालात यह हैं कि लवकुश इंटर कॉलेज परिसर और विद्यालय तक जाने वाला रास्ता पानी में डूब गया, जिससे स्कूली बच्चों को गंदे पानी से होकर स्कूल आने-जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। मोहल्ले में करीब दो फीट तक पानी भर जाने से विनोद सविता और आयुष सिंह के परिवार अपने ही घरों में कैद होकर रह गए हैं। घरों के मुख्य द्वारों के सामने तालाब जैसी स्थिति बनने से लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। बुजुर्ग, महिलाएं और छोटे बच्चे सबसे अधिक परेशान हैं। रोजमर्रा की जरूरत का सामान लाने तक में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.