कन्नौज, सितम्बर 1 -- Kannauj News: कन्नौज। बारिश के बाद मौसम में बदलाव और जगह-जगह जलभराव ने बीमारियों का खतरा बढ़ा दिया है। जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को करीब 550 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इनमें बड़ी संख्या बुखार, सर्दी-जुकाम, खांसी, बदन दर्द और त्वचा संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीजों की रही। बारिश के बाद जमा पानी और उमस के कारण डेंगू व मलेरिया जैसी मच्छरजनित बीमारियों के साथ वायरल बुखार का खतरा भी बढ़ गया है। वहीं दूषित खानपान से फूड पॉइजनिंग के मामले बढ़ने की आशंका है। उमस भरे मौसम में आंखों के संक्रमण के मरीज भी अस्पताल पहुंच रहे हैं। आंखों में लालिमा, पानी आना, जलन और सूजन की शिकायतें सामने आ रही हैं। चिकित्सक डॉ. सारंग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि आंखों को बार-बार छू...