कन्नौज, जुलाई 5 -- Kannauj News: छिबरामऊ। क्षेत्र के ग्राम तिगुडिय़ा निवासी महेंद्र पाल पुत्र सियाराम ने बताया कि उनका पुत्र सौरभ गांव के दोस्त गोविंद राठौर की बहन की बारात में शामिल होने सिकंदरपुर स्थित एक गेस्ट हाउस गया था। वहां किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। उसका बेटा बीच-बचाव करने पहुंचा, तभी इटावा जनपद के चौबिया थानांतर्गत बदियापुर निवासी दिनेश, अंकित व आकिब ने उसके बेटे को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...