कन्नौज, अगस्त 12 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। वर्षों से बदहाल हर्षवर्धन द्वार से बाबा गौरीशंकर मंदिर होते हुए हाजी शरीफ दरगाह तक जाने वाले प्रमुख मार्ग के दिन अब बहुरने की उम्मीद जगी है। नगर पालिका और लोक निर्माण विभाग के बीच सीमा विवाद के कारण लंबे समय से अटका मार्ग निर्माण अब धर्मार्थ योजना के तहत आगे बढ़ा है। पीडब्ल्यूडी ने करीब 1.4 किलोमीटर लंबे मार्ग के सीसी निर्माण के लिए शासन को 4.5 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण शुरू होने की उम्मीद है। प्रस्ताव के मुताबिक मार्ग की चौड़ाई 3.75 मीटर होगी। करीब 4.1 करोड़ रुपये निर्माण कार्य और 49 लाख रुपये बिजली के खंभों की शिफ्टिंग पर खर्च किए जाएंगे। मार्ग को आगे फर्रुखाबाद जाने वाले संयोगिता मार्ग से जोड़ा जाएगा। इससे कन्नौज से फर्रुखाबाद जाने वालों को वैकल्पिक र...