Kannauj News: बाढ़ पीड़ितों को राहत किट वितरित
कन्नौज, अगस्त 26 -- Kannauj News: कन्नौज। भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने मंगलवार देर शाम ग्राम कासिमपुर पहुंचकर बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत किट वितरित की। उन्होंने प्रभावित लोगों से संवाद कर बाढ़ के कारण उत्पन्न समस्याओं और उनकी जरूरतों की जानकारी ली। जिलाध्यक्ष ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में भाजपा कार्यकर्ता उनके साथ खड़े हैं और जरूरतमंद परिवारों की हरसंभव मदद की जाएगी। राहत किट मिलने पर प्रभावित परिवारों ने राहत महसूस की। इस दौरान उन्होंने संबंधित लोगों से भी बाढ़ प्रभावितों की समस्याओं के समाधान में सहयोग करने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.