Kannauj News: बाजार में पैदल निकले एसपी, व्यापारियों से लिया सुरक्षा का फीडबैक
कन्नौज, सितम्बर 25 -- Kannauj News: गुरसहायगंज, संवाददाता। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए गुरुवार देर शाम एसपी विनोद कुमार ने कस्बे के मुख्य बाजार, भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त की। एसपी ने दुकान-दुकान पहुंचकर व्यापारियों और राहगीरों से सुरक्षा व्यवस्था का फीडबैक लिया और पुलिस की मुस्तैदी का भरोसा दिलाया। उन्होंने प्रतिष्ठानों व प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने और उन्हें चालू रखने की अपील की। कहा कि अपराध रोकने और अपराधियों तक पहुंचने में सीसीटीवी फुटेज महत्वपूर्ण है। थाना पुलिस को सर्राफा बाजार व बस स्टैंड समेत भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में नियमित गश्त प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.