कन्नौज, अगस्त 6 -- Kannauj News: कन्नौज। किसानों की आय बढ़ाने के लिए जिले में बागवानी, सूक्ष्म सिंचाई और खाद्य प्रसंस्करण को बढ़ावा देने की रणनीति पर गुरुवार को गांधी सभागार, कलेक्ट्रेट में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई। बैठक में एकीकृत बागवानी विकास मिशन, मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना, ''पर ड्रॉप मोर क्रॉप'' माइक्रो इरिगेशन, अनुसूचित जाति-जनजाति कृषकों के लिए औद्यानिक विकास योजना तथा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) की वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना पर चर्चा की गई। जिला उद्यान अधिकारी आशीष कटियार ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति और आगामी कार्ययोजना प्रस्तुत की। सीडीओ ने निर्देश दिए कि फूल, मसाला और सब्जी जैसी नकदी एवं बागवानी फसलों को बढ़ावा दिया जाए, ताकि किसानों को बेहतर ब...